गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिलाकर्मी के साथ गैंगरेप

गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिलाकर्मी के साथ गैंगरेप

गुड़गांव के कॉल सेंटर में महिलाकर्मी के साथ गैंगरेप गुड़गांव/नई दिल्ली : हरियाणा के गुड़गांव शहर स्थित एक कॉल सेंटर की 30 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय में सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जीरो एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कर लिया और मामले को गुड़गांव स्थांतरित कर दिया।

पीड़िता दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके के एक हॉस्टल में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि कार्यालय में रविवार को सहकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में तीन महिला कर्मचारियों का भी नाम दर्ज है। दो आरोपियों की पहचान राहुल और पवन के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 7, 2014, 08:55

comments powered by Disqus