बिहार में 1 ही परिवार की 5 लड़कियों की हत्या

बिहार में 1 ही परिवार की 5 लड़कियों की हत्या

गया: बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे जमीन-विवाद बताया जा रहा है। मरने वाली सभी सदस्य लड़कियां हैं। पुलिस के अनुसार, सोनाथ गांव निवासी शशि भूषण सिंह के घर में अपराधियों ने रात को हमला कर पांच लड़कियों की गोली मारकर कर हत्या कर दी। मरने वाली लड़कियां रिश्ते में बहन हैं। गया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे की वजह जमीन-विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा मामले की छानबीन कर हैं। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 5, 2013, 16:48

comments powered by Disqus