Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 19:35
बेंगलुरु : बेंगलुरु में मंगलवार को एक जर्जर मकान के ढहने और इससे लगे कुछ और मकानों के ढह जाने पर पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और दमकलकर्मियों ने बताया कि मृतकों के शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। उनमें उत्तर प्रदेश के दो श्रमिक, दो साल का एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोदाम पर स्थित मकान पहले ढहा, जिसके चलते इससे लगे चार अन्य मकान भी ढह गए। इनमें रहने वाले ज्यादातर लोग श्रमिक थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत की दीवार कमजोर थी और कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश से इसकी हालत और जर्जर हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इमारत के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य में दमकलकर्मी लगे हुए हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 26, 2013, 19:35