दिल्‍ली फिर हुई शर्मशार, भारत घूमने आई डेनमार्क की महिला से पहाड़गंज में गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्जं

दिल्‍ली फिर हुई शर्मशार, भारत घूमने आई डेनमार्क की महिला से पहाड़गंज में गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्जं

दिल्‍ली फिर हुई शर्मशार, भारत घूमने आई डेनमार्क की महिला से पहाड़गंज में गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्जंज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी में एक बार फिर विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का जघन्‍य मामला सामने आया है। दिल्‍ली में निर्भया के साथ घटी वारदात के बाद महिलाओं की अस्मत अब भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने विदेशी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला भारत घूमने आई थी। यह महिला आगरा से दिल्‍ली आई थी और यहां पहाड़गंज स्थित के एक होटल में ठहरी थी। मंगलवार को यह महिला नेशनल म्‍यूजियम घूमने गई और वहां से लौटते समय रास्‍ता भटक गई और कनाट प्‍लेस से नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के बीच किसी जगह पर पहुंच गई। बताया जाता है कि वहां मौजूद कुछ लोग उसे चाकू का भय दिखाकर सुनसान इलाके में ले गए। इन लोगों ने पहले उस विदेशी महिला के साथ लूटपाट की और फिर इसके बाद सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

हादसे के बाद पीड़ित महिला किसी तरह होटल पहुंची और डेनमार्क दूतावास को इस बात की सूचना दी। दूतावास से जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़िता के पास पहुंच उसका बयान लिया।

गौर हो कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद खासा हंगामा मचा था। अब विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात से यह फिर सामने आया है कि राष्‍ट्रीय राजधानी कितनी असुरक्षित जगह बनकर रह गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब पीड़िता कनॉट प्लेस से पहाड़गंज स्थित अपने होटल लौटते समय रास्ता भूल गई। पुलिस ने आज बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है।

इस संबंध में पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। डेनमार्क के दूतावास को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जाने के बाद महिला को दूतावास ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने चिकित्सा जांच कराने से इनकार कर दिया है और घर वापसी की इच्छा जताई है।

First Published: Wednesday, January 15, 2014, 09:20

comments powered by Disqus