Last Updated: Monday, December 30, 2013, 21:40
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के दो दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जनता से किए वादे को अमल में लाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऑटो चलाने वालों के लिए नए साल का तोहफा पेश किया है। परिवहन मंत्री ने 5500 नए ऑटो को परमिट देने का फैसला किया है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा, इसके लिए 5500 नए ऑटो चलाए जाएंगे। इन नए ऑटो का परमिट जल्द वितरित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने यह फैसला दिल्ली के ऑटोरिक्शा वालों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आने-जाने के लिए 5,500 अंतरराज्यीय परमिट जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बैठक के बाद यह घोषणा की। इस परमिट से ऑटोरिक्शे दिल्ली से हरियाणा के गुड़गांव और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के नोएडा जा-आ सकेंगे। भारद्वाज ने कहा, यह जल्द ही क्रियान्वित होगा।
इससे कुछ घंटे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले प्रत्येक परिवार के लिए हर रोज 666 लीटर पानी मुफ्त देने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया। एक जनवरी से दिल्लीवासियों को हर रोज 666 लीटर मुफ्त पानी मिलेगा।
First Published: Monday, December 30, 2013, 18:03