Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 14:26
शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल) : देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश से जुटे एक लाख से अधिक लोगों ने गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन में आज बसंत उत्सव मनाया। विश्व भारती परिसर में रंग, संगीत और नृत्य के माहौल में सराबोर लोगों ने यह उत्सव उत्साह के साथ मनाया।
परिसर के बाहर का पूरा क्षेत्र में चुनावी माहौल में रंगा हुआ है लेकिन भीतर बिल्कुल अलग ही महौल था। शांतिनिकेतन में रहने वाले लोग आज सुबह ‘खोल द्वार खोल’ गीत के साथ जगे और जल्द ही कार्यक्रम शुरू हो गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विश्व भारतीय विश्वविद्यालय के कुलपति सुशांत दत्तगुप्ता वरिष्ठ शिक्षकों और आश्रमवासियों के साथ मंच पर मौजूद थे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 16, 2014, 14:26