लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी आम आदमी पार्टी से बर्खास्त

लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी आम आदमी पार्टी से बर्खास्त

लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी आम आदमी पार्टी से बर्खास्तज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने अपने बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी पर सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाल दिया है। `आप` की अनुशासन समिति ने बिन्नी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। बिन्नी लक्ष्मी नगर से विधायक हैं और सोमवार से वह आम आदमी पार्टी की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने वाले हैं। गौरतलब है कि 16 जनवरी को बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलकर पार्टी का मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया था।

`आप` के मुताबिक, बिन्नी के मुद्दे पर अनुशासन समिति की 19 जनवरी की बैठक में यह फैसला किया गया था। बैठक की अध्यक्षता पंकज गुप्ता ने की थी। इस कमेटी में पंकज के अलावा आशीष तलवार, इल्यास आजमी, योगेंद्र यादव और गोपाल राय हैं। समिति ने निर्णय लिया था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह बिन्नी को `आप` से निकाला जाता है। बिन्नी को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

वहीं, विनोद कुमार बिन्नी सोमवार से दिल्ली सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। बिन्नी जंतर-मंतर पर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। बिन्नी के बहाने आम आदमी पार्टी अन्य बागियों को भी संदेश देना चाहती है कि पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

First Published: Sunday, January 26, 2014, 23:03

comments powered by Disqus