Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 00:17
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर रस्साकशी चल रही है। पर इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। `आप` ने भाजपा पर सरकार बनाने के लिए मोटी रकम की पेशकश का आरोप लगाया है।
दिल्ली में रोहिणी से आप के एमएलए राजेश गर्ग ने इस सबंध में प्रशांत विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए 10 करोड़ रूपए देने की पेशकश की थी। गर्ग ने दावा किया है कि उनके पास वह टेलिफोन रिकॉर्डिग भी है जिसमें उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए 10 करोड़ रूपए का ऑफर दिया गया था। गर्ग के अनुसार यह कॉल सात दिसंबर को किया गया था।
गौरतलब है कि हाल ही हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे दल के रूप में उभरी है लेकिन वह बहुमत तक नहीं पहुंच पाई है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटें चाहिए जबकि भाजपा को 32 सीटें ही मिलीं और आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिलीं तथा कांग्रेस आठ सीटें ही जीत पाईं।
First Published: Sunday, December 22, 2013, 00:17