Last Updated: Friday, January 3, 2014, 09:47

6:31pm : अरविंद केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा सदस्यों को विश्वास मत के पक्ष और विपक्ष में खड़ा करवाकर वोटिंग करा दी गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया और भाजपा, अकाली और निर्दलीय सदस्यों ने प्रस्ताव के विरोध में खड़े होकर वोट किया। केजरीवाल सरकार के समर्थन में 37 और विरोध में 32 वोट मिले।
--------------------------------------------
-ठेकेदारों का शोषण रोका जाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-पार्टी और सरकार के लिए समर्थन नहीं मांग रहा हूं : अरविंद केजरीवाल
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल सेल बनाई जानी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था हो : अरविंद केजरीवाल
-निजी स्कूलों की फीस कम की जानी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-सरकारी स्कूलों की हालत सुधरनी चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-दिल्ली के किसानों को किसानी का दर्जा मिले : अरविंद केजरीवाल
-दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-ठेकेदारों का शोषण रोका जाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-दिल्ली के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून होना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-देश में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए : अरविंद केजरीवाल
-जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है : अरविंद केजरीवाल
-देश के नेताओं ने आम आदमी को चुनौती दी थी : अरविंद केजरीवाल
-भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होगी : अरविंद केजरीवाल
-देश की राजनीति को सुधारना पड़ेगा : अरविंद केजरीवाल
-देश की राजनीति भ्रष्ट हो गई है : अरविंद केजरीवाल
6 : 00 pm : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पर अपना जवाब देना शुरू किया। केजरीवाल ने कहा कि मेरी किसी पार्टी से कोई दुश्मनी नहीं है। ईमानदार व्यवस्था चाहने वाल हर शख्स आम आदमी है।
5 : 10 pm : बहस के दौरान जेडीयू विधायक शोएब इकबाल भाजपा विधायकों पर भड़क गए। दरअसल भाजपा विधायकों ने निर्धारित समय से ज्यादा समय तक इकबाल के बोलने पर आपत्ति जताई थी। इसपर शोएब इकबाल अपना कोर्ट उतारकर भाजपा विधायकों को सदन में ही ललकारा। कांग्रेस विधायकों ने आगे आकर बीच-बचाव किया।
15:10 pm: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि 16 साल में पहली बार हर्षवर्धन इस प्रकार बोले हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास मौका नहीं है तो वह क्या कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी का दर्द समझ सकती है।
14:20 pm: सिसोदिया के बाद बीजेपी नेता डॉक्टर हर्षवर्धन ने 'आप' पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि कभी वह टीवी चैनलों पर कांग्रेस का समर्थन नहीं लेने की कसम खाया करते थे, लेकिन आज वह उसी कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'आप' ने मेट्रो रेल कानून की धज्जियां उड़ाई है।
14:12 pm: आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम यहां जनता की सेवा करने के लिए आए हैं और हमने सरकार बनाने के लिए कोई समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली की जनता के मुद्दे को आगे लेकर जाना है।
14:10 pm- आम आदमी पार्टी की टोपी पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सदन के अंदर और बाहर अलग-अलग नियम होते हैं।
13:05 pm: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें सरकार गिरने का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का विश्वास हमारे साथ है। केजरीवाल ने कहा कि अगर हमें सत्ता में रहना होता तो हमें डर होता।
12:25 pm: शाम पांच बजे के बाद विश्वास मत पर वोटिंग होगी। विश्वास मत पर बहस के लिए साढे तीन घंटे का वक्त तय किया गया है।
12:25 pm: आज दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार विश्वासमत साबित करेगी। आम आदमी पार्टी के 28 विधायक हैं, जबकि उसे कांग्रेस के 8 विधायकों का समर्थन हासिल है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अपने बिना शर्त समर्थन के वादे पर विधानसभा में भी कायम रहेगी।
11:46 am: अन्ना ने कहा कि कांग्रेस ने समर्थन वापस लिया तो गलत संदेश जाएगा
11:46 am: वरिष्ठ समाजसेवी और गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा है कि केजरीवाल की सरकार विश्वास मत हासिल कर लेगी।
11:22 am: दिल्ली मेट्रो रेल निगम के संविदा कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग करते हुए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशाम्बी स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया।
10:50 am: बीजेपी के स्पीकर पद के उम्मीदवार जगदीश मुखी होंगे। जगदीश मुखी ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
10:30 am: बीजेपी नेता डॉक्टर हर्षवर्धन ने व्हिप जारी कर अपने सभी विधायकों से आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ वोट करने को कहा है। वोटिंग के दौरान बीजेपी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
9:30 am: कांग्रेस के सभी 8 विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया है।
8:00 am: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली विधानसभा में महत्वपूर्ण विश्वास मत का सामना करेगी। अल्पमत की सरकार को लेकर अनिश्चितता के बावजूद कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सरकार के विश्वास मत हासिल कर लेने की संभावना है।
First Published: Thursday, January 2, 2014, 12:18