गृह मंत्रालय के सामने नहीं झुकेंगे: केजरीवाल

गृह मंत्रालय के सामने नहीं झुकेंगे: केजरीवाल

गृह मंत्रालय के सामने नहीं झुकेंगे: केजरीवाल नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार वित्त मंत्रालय के ‘असंवैधानिक’ आदेश के सामने नहीं झुकेगी, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई विधेयक पेश करने से पहले केन्द्र से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

जन लोकपाल विधेयक से जुड़े विभिन्न मामलों पर उप राज्यपाल नजीब जंग के साथ विचार विमर्श के बाद केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैंने गृह मंत्रालय के असंवैधानिक आदेशों का पालन करने की शपथ नहीं ली है। हम संविधान की हिफाजत करेंगे। हमारी आत्मा हमें असंवैधानिक आदेश मानने की इजाजत नहीं देती। जंग के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उप राज्यपाल मामले पर दुविधा में थे।

केजरीवाल ने कहा कि उनके (जंग के) सामने एक दुविधा है। एक तरफ संविधान है, दूसरी तरफ गृह मंत्रालय का आदेश है। मैंने उप राज्यपाल से कहा कि आदेश असंवैधानिक है। केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल ने आदेश की संवैधानिक स्थिति पर केन्द्रीय कानून मंत्रालय की राय मांगी है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने कहा कि वह कानून मंत्रालय की राय ले रहे हैं और उसी के अनुरूप फैसला करेंगे। उनकी अपनी बंदिशें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता और दिल्ली विधानसभा की स्वायत्ता के लिए कोई थी ‘बलिदान’ देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने संविधान का पालन करने और दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त करने की शपथ ली है। इसके लिए हम कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 10, 2014, 20:57

comments powered by Disqus