Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 13:30
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। उनपर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप है। उनकी मौजूदगी में नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। नियम के मुताबिक ऑटो में तीन से ज्यादा लोग नहीं बैठ सकते लेकिन ऑटो में पांच लोग बैठे हुए थे। केजरीवाल जिस ऑटो में बैठे उस पर उनके कुछ समर्थक लटक गए और इसी तरह उनके साथ चलते रहे। केजरीवाल बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।
साथ ही `आप` कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रेड लाइट भी जंप की। मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले `आप` कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट पहने ही केजरीवाल के काफिले में शामिल हुए। केजरीवाल ने मुंबई पहुंचकर अंधेरी से चर्च गेट तक लोकल ट्रेन में सफर किया। आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे ट्रेन के कोच पर कब्जा कर लिया। जिससे आम लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगे मेटल डिटेक्टर तक तोड़ डाले। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। केजरीवाल को चर्चगेट पर कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। केजरीवाल मुंबई में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो करने वाले थे लेकिन, मुंबई पुलिस ने उन्हें इसके लिए इजाजत नहीं दी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Wednesday, March 12, 2014, 13:30