सीमांध्र के कर्मचारियों की हड़ताल दो माह बाद टूटी । After two months Seemandhra employees strike ends

सीमांध्र के कर्मचारियों की हड़ताल दो माह बाद टूटी

सीमांध्र के कर्मचारियों की हड़ताल दो माह बाद टूटीहैदराबाद : सीमांध्र क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। तेलंगाना राज्य गठित करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति जताई। राज्य के मंत्रियों अनाम रामनारायण रेड्डी और पी. सत्यनारायण ने वार्ता के बाद घोषणा की कि कर्मचारी शुक्रवार से अपने काम पर लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठनों ने 65 दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। सीमांध्र (रायलसीमा और तटीय आंध्र) क्षेत्र के निवासी 4 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी 12 अगस्त से हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण राज्य के दोनों क्षेत्रों के 13 जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, October 17, 2013, 21:43

comments powered by Disqus