Last Updated: Friday, October 11, 2013, 17:45
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की एक नाकाम कोशिश के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया।
सेना सूत्रों ने बताया कि 15वीं राष्ट्रीय रायफल्स के जवान एस पाटिल उस वक्त घायल हो गए जब घुसपैठिए आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलीबारी की। घुसपैठिए केरन के सुंदरनली में नियंत्रण रेखा पर घात लगा कर बैठे हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके चलते आतंकवादी नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर भागने के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने बताया कि पाटिल को एक मेडिकल यूनिट में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
गौरतलब है कि केरन सेक्टर में आठ अक्तूबर को समाप्त हुए घुसपैठ रोधी कार्रवाई में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया था। यह कार्रवाई पखवाड़े भर चली थी। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 11, 2013, 17:45