Last Updated: Friday, October 4, 2013, 16:15
हैदराबाद : आंध्रप्रदेश को दो भागों में विभाजित करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के विरोध में राज्य के कानून मंत्री इरासू प्रताप रेड्डी ने आज अपने पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा आज दोपहर को राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन को सौंप दिया।
30 जुलाई को कांग्रेस की केंद्रीय कार्यकारी समिति द्वारा आंध्रप्रदेश को विभाजित करने का फैसला लिए जाने के बाद जिन दर्जन भर मंत्रियों ने मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी को इस्तीफा सौंपा था, इरासु उन्हीं मंत्रियों में से एक हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और मंत्रियों को कुछ समय इंतजार करने और अंत तक एकीकृत राज्य के लिए लड़ते रहने के लिए कहा था। कल रात केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले के बाद सभी मंत्री शर्मिंदगी भरी स्थिति में आ गए और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ अपना रोष जाहिर कर दिया। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 4, 2013, 16:15