सीमांध्र क्षेत्र में APSRTC कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

सीमांध्र क्षेत्र में APSRTC कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

हैदराबाद : सीमांध्र क्षेत्र में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने शुक्रवार देर रात अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी केंद्र सरकार से राज्य के प्रस्तावित बंटवारे का फैसला वापस लेने का मांग करते हुए पिछले 60 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए थे। राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ शुक्रवार शाम सात घंटों तक चली लंबी वार्ता के बाद परिवहन परिवहन मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने कहा कि सीमांध्र क्षेत्र के सभी 13 जिलों में कल से दोबारा बस सेवा शुरू हो जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 12, 2013, 14:34

comments powered by Disqus