दिल्ली में अरुणाचल के छात्र की पिटाई, मौत

दिल्ली में अरुणाचल के छात्र की पिटाई, मौत

दिल्ली में अरुणाचल के छात्र की पिटाई, मौतज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक के पुत्र की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर की है। घटना के बाद उसके माता-पिता सदमे में हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार चैनल्स की रिपोर्टों में कहा गया है कि नीडो तानियाम बुधवार को अपने दोस्तों के साथ लाजपत नगर गया था। नीडो प्रथम वर्ष का छात्र है। लाजपत नगर में नीडो एक दुकान पर कुछ युवकों से उलझ गया। नीडो वहां एक पते की तलाश कर रहा था।

रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नीडो पर नस्ली टिप्पणी की गई और उसके बालों के रंग को लेकर उसे चिढ़ाया गया जिसके बाद नीडो और युवकों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया।

लड़के ने थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस नीडो को उठाकर ले गई और उसे फिर लाजपतनगर में छोड़ दिया। नीडो के दोस्तों का आरोप है कि नीडो की दुकानदारों ने फिर पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

नीडो तानियाम का शव एम्स की मोरचरी में रखा हुआ है। उसकी मौत की खबर से अरुणाचल प्रदेश में उसके मां-बाप सदमे में आ गए हैं। दोनों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

First Published: Friday, January 31, 2014, 17:54

comments powered by Disqus