Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 09:31
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल यानी AK-46। जी हां सोशल नेटवर्किंग साइट पर AK-46 के नाम से उन्हें वर्षों से जाना जाता है। अरविंद का A, केजरीवाल का K और 46 इसलिए क्योंकि वह 45 साल पूरा कर 46 साल में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि यह तथ्य भी गौरतलब है कि केजरीवाल का जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ था इसलिए उन्हें घर के लोग प्यार से किशन भी बुलाते है जो भगवान श्रीकृष्ण का नाम है। हालांकि उनके घर का नाम अरविंद भी है।
दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में पिछले तीन बार से राज्य की मुख्यमंत्री रही कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को बाहर का रास्ता दिखाने वाले अरविंद केजरीवाल यहां के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 45 वर्ष की उम्र में यह पदभार ग्रहण करने वाले केजरीवाल दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे, जबकि उनकी पूर्ववर्ती शीला दीक्षित के सर पर भारत की सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहने वाली महिला का ताज जाएगा।
First Published: Tuesday, December 24, 2013, 09:06