Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 10:11
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: दिल्ली जनलोकपाल बिल तो सियासी जंग में फंस गई है जबकि उप राज्यपाल ने कानून मंत्रालय से सलाह मांग कर गेंद केंद्र के पाले में डाल दी है। केजरीवाल को जवाबी चिट्ठी लिखकर नजीब जंग ने जनोलोकपाल बिल को परोक्ष रूप से असंवैधानिक करार दे दिया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में आज सरकार के रुख से मीडिया को अवगत कराने वाले हैं। आज 11 बजे केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को आगे की रणनीति की जानकारी दें सकते हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर भी दी है।
ऐसा माना जा रहा है कि केजरीवाल आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी को भी निशाना बना सकते हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी और अडानी ग्रुप के साथ रिश्तों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि 10 साल में अडानी ग्रुप के पास इतनी धन-दौलत कहां से आई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Tuesday, February 11, 2014, 10:11