उग्रवादियों के खिलाफ असम, मेघालय छेड़ेंगे संयुक्त अभियान

उग्रवादियों के खिलाफ असम, मेघालय छेड़ेंगे संयुक्त अभियान

शिलांग : असम और मेघालय, दोनों राज्यों में सीमा के पास के विवादास्पद इलाकों में शिविर स्थापित करने वाले उग्रवादी संगठनों को खदेड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाएंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गुवाहाटी में आज हुई दोनों राज्यों के संबंधित अधिकारियों की बैठक में यह फैसला किया गया।

एक सरकारी सूत्र ने बताया, दोनों राज्यों ने विवादित क्षेत्रों में सक्रिय उग्रवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति जतायी है। उन्होंने बताया, दोनों राज्यों ने बैठक में इस बात पर सहमति जतायी कि कारबी. आंगलोंग, जयंतिया हिल्स तथा री भोई कामरूप इलाकों में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
(एजेंसी)

First Published: Saturday, May 31, 2014, 09:09

comments powered by Disqus