दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में असमी लड़की से रेप

दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में असमी लड़की से रेप

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में एक असमी लड़की से उसी के राज्य के दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि राहुल और हारून को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र 20 साल के आसपास है और दोनों असम के तेजपुर के रहने वाले हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लड़की हाल ही में दिल्ली आयी थी। राहुल उसे सालभर से जानता था और उसने उसके साथ एक मुलाकात तय की। दोनों लोगों ने दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में कल दोपहर एक मकान में उससे बलात्कार किया। लड़की की उम्र करीब 20 साल है।’

अधिकारी ने कहा, ‘हमें पौने चार बजे घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिला जिसके बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।’ वसंतकुज थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों को कल रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

First Published: Sunday, February 23, 2014, 16:41

comments powered by Disqus