बिहार: जीतन राम मांझी का बीजेपी पर प्रहार

बिहार: जीतन राम मांझी का बीजेपी पर प्रहार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि पता नहीं भाजपा को यह कैसे सूझ रहा है कि उन्हें कोई रिमोट से चलाएगा या महादलित होने के नाते वह बहुत कमजोर व्यक्ति हैं। बिहार विधानसभा में जदयू द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए मांझी ने भाजपा द्वारा उन्हें रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाला मुख्यमंत्री बताए जाने के बारे में आज कहा कि 1980 से वह छह बार विधायक और कई बार मंत्री रह चुके हैं। पता नहीं उन्हें :भाजपा: यह कैसे सूझ रहा है कि उन्हें कोई रिमोट से चलाएगा या महादलित होने के नाते बहुत कमजोर व्यक्ति हैं।

मांझी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यह नहीं समझे की पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुनकर शायद मोम के किसी पुतले को मुख्यमंत्री पद पर बिठा दिया है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके बारे में या किसी महादलित परिवार के बारे में जो भी भ्रम पाले हुए हैं उसे अपने मन से निकाल दें कि वह कमजोर हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश गरीब और समाज में सबसे हाशिए पर मौजूद लोगों को पहले से ही प्रतिष्ठा देते रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 23, 2014, 19:43

comments powered by Disqus