Last Updated: Monday, February 3, 2014, 23:33
नई दिल्ली : भाजपा ने आज अपने उपाध्यक्ष प्रभात झा और उमा भारती को क्रमश: दिल्ली और उत्तराखंड के संगठन मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज यहां इन दोनों नियुक्तियों की घोषणा की। झा को हाल ही में मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए दूसरा कार्यकाल दिया गया है। उन्हें दिल्ली भाजपा के मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी वर्तमान में दिल्ली भाजपा के प्रभारी हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा 32 सीट पा कर सरकार बनाने के कुछ दूर अटक गई। पार्टी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनावों के आस पास दिल्ली विधानसभा के फिर से चुनाव हो सकते हैं। वह इन दोनों चुनावों की जोरदार तैयारियों में है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीट पाने वाली आम आदमी पार्टी कांग्रेस के 8 विधायाकों के समर्थन से सरकार बनाए हुए है। (एजेंसी)
First Published: Monday, February 3, 2014, 23:33