भाजपा की मंशा कभी भी मंदिर निर्माण की नहीं रही : मुलायम

भाजपा की मंशा कभी भी मंदिर निर्माण की नहीं रही : मुलायम

भाजपा की मंशा कभी भी मंदिर निर्माण की नहीं रही : मुलायमलखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी अयोध्या में मंदिर निर्माण को सिर्फ चुनावी मुद्दे के रूप में जिंदा रखना चाहती है। उसकी मंशा इस मंदिर को साकार रूप देने की कभी नहीं थी।

यादव ने समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के 93वें जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में कहा, ‘भाजपा पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता है। उसने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था लेकिन उसकी मंशा कभी मंदिर बनाने की नहीं रही। वह तो बस इसे मुद्दा बनाए रखना चाहती है।’ उन्होंने दावा किया, ‘दिल्ली में अटल बिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री रहे और उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह मुख्यमंत्री रहे लेकिन तब भी मंदिर निर्माण के लिये कुछ नहीं किया गया। मैंने अयोध्या में एक बार 17 एकड़ जमीन बाहरी क्षेत्र में देने का प्रस्ताव किया था, लेकिन उसे नहीं माना गया।’

यादव ने दावा किया, ‘मैंने विवादास्पद ढांचा विध्वंस से दो दिन पहले चार दिसम्बर 1992 को राष्ट्रपति से मिलकर कहा था कि बाबरी ढांचा तोड़ दिया जायेगा। उस वक्त के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने भी माना था कि उन्हें भाजपा के नेताओं ने धोखा दिया था। अब मामला अदालत में है और उसके निर्णय का इंतजार करें।’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई तो हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स के अनुयायी हैं, जो कहता था कि सौ बार झूठ बोलने पर बात सच हो जाती है। नरेन्द्र मोदी इसी रास्ते पर चल रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 24, 2014, 23:17

comments powered by Disqus