छत्तीसगढ़ की सभी सीटें बीजेपी जीतेगी: रमन सिंह

छत्तीसगढ़ की सभी सीटें बीजेपी जीतेगी: रमन सिंह

छत्तीसगढ़ की सभी सीटें बीजेपी जीतेगी: रमन सिंहरायपुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। सिंह ने दावा किया कि राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर इस बार भाजपा का कब्जा होगा।

सिंह ने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को पार्टी की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशियों के नामों का पैनल प्रस्तुत किया जाएगा और दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, वह अवश्य चुनाव जीतेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में स्थितियां भित्र होती हैं और मुद्दे भी अलग होते हैं।

उन्होंने महासमुंद का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में वहाँ से आठ में से सात सीटें भाजपा हार गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव में सभी आठों सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने बहुमूल्य मतों से सेमीफाइनल में जीत दिलाई है। अब लोकसभा के फाइनल चुनाव को जीतकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस का नारा है कि ‘कांग्रेस का हाथ जनता के साथ।’ लेकिन इस नारे के विपरीत बढ़ती महंगाई ने जनता की जेब में डाका डाला है। रमन सिंह ने दावा किया कि राज्य में भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी और देश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के मध्य है। राज्य में लोकसभा की 11 सीटों में से 10 पर भाजपा का कब्जा है वहीं एक सीट पर कांग्रेस के सांसद हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 7, 2014, 11:52

comments powered by Disqus