बोकारो के विधायक समरेश सिंह को जेल भेजा गया

बोकारो के विधायक समरेश सिंह को जेल भेजा गया

धनबाद : यहां की एक अदालत ने बोकारो के विधायक समरेश सिंह को संपत्ति कुरूपण रोकथाम अधिनियम, 1987 के एक मामले में आज जेल भेज दिया। सिंह की जमानत अर्जी पर कल सुनवाई होगी।

झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के विधायक सिंह ने आज न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमार पवन की अदालत में आत्मसमर्पिण किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। कल उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

यह मामला 9 अगस्त 1999 का है। धनबाद के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी ने सर्किट हाउस एवं सदर अस्पताल की दीवारों पर बिना अनुमति के नारे लिखने को लेकर अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं।

पहले, पेश नहीं होने पर अदालत ने 30 मई, 2013 को उन्हें फरार घोषित कर दिया था। जब उन्होंने 20 मई को आपराधिक समीक्षा सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी दी तब उन्हें निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने को कहा गया। सिंह ने धनबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 28, 2014, 20:32

comments powered by Disqus