Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 23:22
मुंबई : अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ पिछले दो साल से अधिक समय से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आज 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि कुछ समय से 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पहले मामले में आरोपी (पुलिस ने नाम नहीं बताया है) अपने घर में दो साल से अधिक समय से अपनी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर रहा था। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब महिला के खिलाफ अपराध को लेकर जागरूकता पहल सत्र के दौरान पीड़िता ने अपने शिक्षक को इस मामले की जानकारी दी।
शिक्षक ने बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और मध्य मुंबई के वडाला टीटी पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि किसान की बेटी पीड़िता आरोपी के अलावा अपने बड़े भाई और छोटी बहन के साथ रहती थी। मध्य मुंबई के आरएके मार्ग थाने में दर्ज एक अन्य मामले में इलाके की 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 18, 2014, 23:22