मुंबई में इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौतमुंबई: मुंबई के सांताक्रूज उपनगर में एक सात मंजिला खाली इमारत गिरने से 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी और तीन अन्य को मामूली चोट आयी। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान सुधा श्रीधरण के तौर पर हुयी है।

बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि ग्रेंड हयात होटल के नजदीक यशवंत नगर में आज दोपहर में यह इमारत एक चाल पर गिर गयी। दमकल की सात गाड़ियों और दो एंबुलेंस तथा एनडीआरएफ की एक टीम को घटनास्थल रवाना किया गया। अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है क्योंकि मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 14, 2014, 14:24

comments powered by Disqus