चंद्रबाबू को अस्पताल से मिली छुट्टी, पर अनशन जारी

चंद्रबाबू को अस्पताल से मिली छुट्टी, पर अनशन जारी

चंद्रबाबू को अस्पताल से मिली छुट्टी, पर अनशन जारीनई दिल्ली : तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। स्थानीय आंध्र भवन परिसर से शुक्रवार को उन्हें जबरन उठाकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह करीब एक हफ्ते से अनशन पर थे।

नायडू के एक सहयोगी ने बताया कि शाम को विमान से हैदराबाद रवाना हुए तेदेपा प्रमुख ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ अपना आमरण अनशन खत्म नहीं किया है।

तेदेपा प्रमुख के सहयोगी ने बताया, ‘‘नायडू आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ अपना आमरण अनशन अब भी जारी रखे हुए हैं।’’ अस्पताल से बाहर आते ही नायडू ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के तौर-तरीके को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सीमांध्र की जनता हैदराबाद के भविष्य को लेकर चिंतित है।

तेदेपा नेता ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश में प्रदर्शन जारी हैं। सीमांध्र के लोग शिक्षा, रोजगार, राजस्व के बंटवारे, जल संसाधन और हैदराबाद के भविष्य के प्रति चिंतित हैं।’’

अनशन के पांचवें दिन शुक्रवार को नायडू जबरन अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वह अलग तेलंगाना के गठन के खिलाफ अनशन कर रहे थे। अस्पताल में कल उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ का सेवन कराया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 13, 2013, 18:32

comments powered by Disqus