छत्तीसगढ़: रमन सिंह के नए मंत्रिमंडल में नौ मंत्रियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़: रमन सिंह के नए मंत्रिमंडल में नौ मंत्रियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़: रमन सिंह के नए मंत्रिमंडल में नौ मंत्रियों ने ली शपथरायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने बुधवार को यहां राजभवन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में प्रदेश सरकार के नौ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में अजय चन्द्राकर, अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पुन्नूलाल मोहले, राजेश मूणत, रामसेवक पैकरा और रमशीला साहू शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्री एवं विभाग:

1. डा. रमन सिंह : वित्त, जनसंपर्क, खनिज, उद्योग, सामान्य प्रशासन, नगरीय प्रशासन, खेल, युवा कल्याण और वन।

2. अजय चंद्राकर : पंचायत, ग्रामीण विकास और पर्यटन, संस्कृति, संसदीय कार्य।

3. अमर अग्रवाल : स्वास्थ्य- चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर व श्रम।

4. बृजमोहन अग्रवाल : जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, मछली पालन, धार्मिक न्यास।

5. केदार कश्यप : स्कूल शिक्षा एवं आदिमजाति कल्याण।

6. पुन्नूलाल मोहिले : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामोद्योग, सहकारिता, बीस सूत्रीय कार्यक्रम।

7. प्रेमप्रकाश पांडेय : राजस्व, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा, आईटी, जनशक्ति नियोजन।

8. रामसेवक पैकरा : गृह, जेल, पीएचई।

9. राजेश मूणत : पीडब्ल्यूडी, परिवहन और आवास एवं पर्यावरण।

10. रमशीला साहू : महिला बाल विकास और समाज कल्याण।

First Published: Wednesday, December 18, 2013, 19:31

comments powered by Disqus