झारखंड में एक दर्जन नेता छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित

झारखंड में एक दर्जन नेता छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने हाल के आम चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, हाल में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल से बर्खास्त मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे और वरिष्ठ नेता निएल तिर्की समेत 12 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है और एक अन्य नेता रोशनलाल भाटिया को निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी। पार्टी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक हुई जिसमें चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि में संलग्न नेताओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई और यह कार्रवाई की गयी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 30, 2014, 19:26

comments powered by Disqus