Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 19:59
नई दिल्ली : कांग्रेस अमृतसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के खिलाफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतार सकती है। अमरिंदर सिंह आज रात यहां पहुंच रहे हैं और गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।
सूत्रों ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी पार्टी नेतृत्व से कहा है कि जेटली के खिलाफ अमरिंदर सिंह एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि बाजवा के अमरिंदर सिंह के साथ अच्छे संबध नहीं बताये जाते हैं।
भाजपा ने गत शनिवार को अमृतसर से मौजूदा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के बजाय अरूण जेटली को उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की थी। सिद्धू अमृतसर से तीन बार सांसद रहे हैं। उनके पिछले कुछ समय से पंजाब में सत्तारूढ़ अकाली दल के साथ अच्छे संबध नहीं चल रहे हैं। कांग्रेस ने बाजवा को कल गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित किया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 19, 2014, 19:59