सीएम को प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकता संविधान : केजरीवाल

सीएम को प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकता संविधान : केजरीवाल

सीएम को प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकता संविधान : केजरीवालज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि संविधान मुख्यमंत्री को प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकता। रेल भवन के सामने अपने धरने की हो रही आलोचना पर केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने संविधान पढ़ा है, लेकिन मैंने उसमें कहीं भी यह नहीं पाया कि मुख्यमंत्री ‘धरना’ आयोजित नहीं कर सकते।’साथ ही केजरीवाल ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह उनकी पार्टी की नकारात्मक छवि बना रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पुलिस को जवाबदेह बनाने की कोशिश की तो लोग बुरा मान गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार में 30 प्रतिशत तक कमी आई है।

ज्ञात हो कि संवैधानिक पद पर रहते हुए केजरीवाल द्वारा प्रदर्शन का नेतृत्व करने का मामला उच्चतम न्यायालय के जांच के दायरे में आ गया है। शीर्ष अदालत ने मुख्यमंत्री के समर्थकों के राष्ट्रीय राजधानी के संवदेनशील क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से जुटने की स्वीकृति देने की आलोचना करते हुए विधि प्रवर्तन एजेंसियों की आलोचना की।

First Published: Saturday, January 25, 2014, 14:34

comments powered by Disqus