Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 15:00
नई दिल्ली : पिछली शाम को शहर में हुई हल्की बारिश के बाद आज दिल्ली वासियों की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई। सुबह आसमान साफ था और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से एक स्तर नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। अभी अगले दो दिन और धूलभरी आंधी चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों में राजधानी में 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कल दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री उपर चला गया था जो शाम को पड़ी हल्की फुहारों के बाद 5:30 बजे के आसपास 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, May 24, 2014, 15:00