इरोम के खिलाफ आत्महत्या प्रयास के मिले सबूत : अदालत

इरोम के खिलाफ आत्महत्या प्रयास के मिले सबूत : अदालत

इरोम के खिलाफ आत्महत्या प्रयास के मिले सबूत : अदालतइंफाल : एक स्थानीय अदालत ने कहा है कि मणिपुर से सैन्य बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) हटाने की मांग को लेकर पिछले 13 साल से भूख हड़ताल कर रही सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू के खिलाफ प्रथम दृष्टया आत्महत्या की कोशिश के सबूत हैं।

इंफाल पूर्व, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए नौतुनेश्वरी ने कल यह टिप्पणी की। मणिपुर पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की थी। अभियोजन से जिरह 7 जुलाई से शुरू होगी। बाद में अदालत परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि वह आत्महत्या की कोशिश नहीं कर रही बल्कि केवल राज्य से अफ्सपा हटाने की मांग कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र मांग अफ्सपा हटाने की है जिससे कि राज्य में लोग बेखौफ होकर रह सके। इंफाल हवाई अड्डे के निकट मालोम में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स द्वारा कथित तौर पर 10 लोगों के मारे जाने के बाद शर्मिला ने नवंबर 2000 के बाद भूख हड़ताल शुरू की थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 5, 2014, 14:37

comments powered by Disqus