Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 19:30
लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बडे भाई नरेन्द्र सिंह धोनी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि नरेन्द्र सिंह धोनी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जतायी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
चौधरी ने बताया कि धोनी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और इसके मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए अपने गृह राज्य झारखंड में पार्टी के मजबूती देने के लिए हरसंभव प्रयास कर संकल्प जताया है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 15, 2013, 19:30