झारखंड में नक्सली समूहों के बीच गोलीबारी, 2 मरे

झारखंड में नक्सली समूहों के बीच गोलीबारी, 2 मरे

रांची: झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को नक्सली संगठन के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झारखंड प्रस्तुति कमिटि (जेपीसी) और तृतीय प्रस्तुति कमिटि (टीपीसी) के सदस्यों के बीच कुसुंबा गांव के नजदीक झड़प हुई।

उन्होंने बताया कि जेपीसी के दो मृतक सदस्यों की पहचान बलराम और बादल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 2, 2014, 13:12

comments powered by Disqus