तमिलनाडु के मंत्री और 55 अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं पर हमला एवं तोड़फोड़ का मामला दर्ज

तमिलनाडु के मंत्री,55 अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का मामला दर्ज

सलेम (तमिलनाडु): येरकौड में चार दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक द्रमुक कार्यकर्ता पर हमला करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तमिलनाडु समाज कल्याण मंत्री बी वालारमथी और एक विधायक सहित अन्ना द्रमुक के 55 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सलेम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वालारमथी, विधायक सेंथामिल और अन्ना द्रमुक के 54 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कल रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि द्रमुक कार्यकर्ता मुरगन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अन्ना द्रमुक के कार्यकर्ताओं ने कल थंबल पंचायत अध्यक्ष (द्रमुक) गणेशन की कार को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और वाहन चालक मुरगन पर हमला किया था।

गौरतलब है कि अन्ना द्रमुक के नेता सी पेरमल की मृत्यू के कारण यरकौड सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जहां द्रमुक नेता वी मारन और पेरमल की पत्नी एवं अन्ना द्रमुक उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 26, 2013, 14:40

comments powered by Disqus