डेनिश महिला पर्यटक से गैंगरेप में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी

डेनिश महिला पर्यटक से गैंगरेप में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी

डेनिश महिला पर्यटक से गैंगरेप में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारीनई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चाकू की नोक पर 51 वर्षीय डेनिश पर्यटक के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में गुरुवार को तीसरी गिरफ्तारी हुई। यह घटना मंगलवार की है।

पुलिस ने बताया कि पटपड़गंज इलाके के एक खानाबदोश राजू उर्फ भजई (23) को गुरुवार दोपहर दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चाकू की नोक पर डेनिस पर्यटक को लूटने और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आठ खानाबदोशों में राजू भी शामिल था।

इस मामले के दो आरोपियों उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला निवासी महेन्द्र उर्फ गंजा (25) और राजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय अदालत ने उन्हें 20 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने महेन्द्र के पास से एक आईपॉड, इयर प्लग, नोकिया मोबाइल, 800 रूपए नगदी और राजा के कब्जे से 1000 रूपए नगदी, चश्मे का खोल बरामद किया है। यह सभी चीजें पर्यटक से लूटी गई थीं। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 17, 2014, 00:07

comments powered by Disqus