दीपेंद्र सिंह हुड्डा की संपत्ति 35 करोड़ से अधिक

दीपेंद्र सिंह हुड्डा की संपत्ति 35 करोड़ से अधिक

चंडीगढ़ : कांग्रेस से दो बार सांसद रहे और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 35 करोड़ रूपये मूल्य की अपनी संपत्ति की घोषणा की है, जिसमें उनकी पत्नी के नाम संपत्ति भी शामिल है। दीपेंद्र (36) ने रोहतक सीट से आज अपने नामांकन पत्र के साथ हलफनामा दाखिल किया।

उन्होंने अपनी पत्नी श्वेता मिर्धा की भी चल (2.62 करोड़ रूपया) एवं अचल (17 करोड़ रूपया) संपत्ति की घोषणा की है। उनकी पत्नी राजस्थान के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दीपेंद्र ने अपने पास 1345 ग्राम सोने के गहने और अपनी पत्नी के पास 989 ग्राम सोने के गहने होने की भी घोषणा की है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 22, 2014, 20:59

comments powered by Disqus