विश्वास मत के बाद आम आदमी पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलना तय

विश्वास मत के बाद आम आदमी पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलना तय

विश्वास मत के बाद आम आदमी पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलना तयज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को विधानसभा का अध्यक्ष पद भी मिल सकता है।

विपक्षी भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जगदीश मुखी को अपना उम्मीदवार बनाया है। विश्वास मत प्रस्ताव पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार का समर्थन करने वाली कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आप ने इस पद के लिए एम एस धीर को उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि विश्वास मत प्रस्ताव पर समर्थन करने के एक दिन बाद ही सरकार के रास्ते में मुश्किल खड़ी नहीं की जाएगी। विधानसभा में भाजपा के 31 और उसकी सहयोगी अकाली दल का एक सदस्य है। दूसरी ओर आप के 28 तथा कांग्रेस के 8 सदस्य हैं।

First Published: Friday, January 3, 2014, 10:11

comments powered by Disqus