दिल्‍ली : जिम ट्रेनर ने महिला के साथ किया रेप

दिल्‍ली : जिम ट्रेनर ने महिला के साथ किया रेप

दिल्‍ली : जिम ट्रेनर ने महिला के साथ किया रेप नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने जिम प्रशिक्षक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सरोजनी नगर थाने में पीड़िता की ओर से दर्ज कराए गए एक मामले के बाद कल शाम तरूण को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले एनडीएमसी के सरोजनी नगर स्थित एक जिम से वह जुड़ी। कुछ सप्ताह पहले वह तरूण के संपर्क में आई जिसने उसे प्रशिक्षण दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले तरूण ने उसे पेय के साथ मादक पदार्थ दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने बलात्कार किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 25, 2014, 10:01

comments powered by Disqus