एसआईटी करेगी मणिपुरी लड़की से दुष्कर्म की जांच

एसआईटी करेगी मणिपुरी लड़की से दुष्कर्म की जांच

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : मणिपुर की एक किशोरी के साथ यहां हुई दुष्कर्म की घटना की जांच पुलिस उपायुक्त बी. एस. जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। रविवार को पीड़िता ने दंडाधिकारी की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया।

दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शुक्रवार को पीड़िता को उसके मकान मालिक के बेटे ने खाली कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के विरोध में इलाके के थाने के बाहर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने बाद में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एसआईटी इस मामले में जांच करेगी। इस टीम में 16 दिसंबर की घटना की जांच में शामिल रहे अधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि जांच दल के लोग सबूत जमा करेंगे और यथाशीघ्र आरोप पत्र दायर करेंगे।

16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में एक प्रशिक्षु फीजियोथेरापिस्ट के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पी. एस. कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम को सौंपी गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Sunday, February 9, 2014, 23:52

comments powered by Disqus