बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, बढ़ गई ठंड

बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, बढ़ गई ठंड

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर भारत में बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार शाम से हो रही बारिश से तापमान मे गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश होती रही।

दिल्‍ली-एनसीआर में गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री रहने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक बारिश और हो सकती है जिससे जाती हुई ठंड के बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाएं और हिमाचल पर जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में नजर आया। बारिश से दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Friday, February 14, 2014, 09:35

comments powered by Disqus