दिल्ली में घना कोहरा, बारिश के आसार

दिल्ली में घना कोहरा, बारिश के आसार

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे दृश्यता गिर कर 200 मीटर तक पहुंच गया। उत्तर रेलवे के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की तरफ आने वाली 22 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 100 फीसदी दर्ज की गई।

इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 15, 2014, 12:18

comments powered by Disqus