Last Updated: Friday, March 14, 2014, 23:23

नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम ने सोमवार को होली त्योहार के कारण दोपहर दो बजे तक अपनी बस सेवाएं निलंबित करने का निर्णय किया है।
डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होली त्योहार के कारण सोमवार को डीटीसी की सभी शहर : एनसीआर एवं अंतरराज्यीय बस सेवाओं को दोपहर दो बजे तक निलंबित रखा जाएगा। बहरहाल यातायात जरूरतों के अनुरूप सेवाओं को दोपहर दो बजे के बाद से बहाल कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चूंकि सोमवार को यातायात का भार काफी कम होगा, केवल 1669 बसें ही दोपहर बाद चलायी जाएंगी। एसी बसों को केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस सेवा में चलाया जाएगा।
होली के त्योहार के दौरान बसों में महिलाओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाने के लिए डीटीसी ने अपने सभी चालकों, परिचालकों एवं यातायात अधीक्षण कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, March 14, 2014, 23:23