Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 18:20
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: मुंबई में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। 3 नाबालिग बहनों ने अपने ही फूफा पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
पीड़ित बहनों के दिए गए बयान के मुताबिक उनके फूफा को कोई लड़का नहीं था। इस वजह से वह लड़का पाने की चाहत में तीनों बहनों के साथ पिछले सात महीनों से बलात्कार कर रहा था। इस घिनौने काम के लिए बुआ खुद तीनों बहनों को अपने पति के पास भेजती थी। बहनों ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित नाबालिग बहनों की उम्र 17, 15 और 13 वर्ष है। ये तीनों अपने फूफा के घर में रहती थी जो ओशिवारा इलाके में है। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक जब कभी वो जाने के लिए मना करती थीं तो बुआ उनके साथ मारपीट भी करती थी। सच्चाई का पता चलते ही पिता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने जीजा समीर हुसैन और अपनी बहन रेशमा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
First Published: Thursday, January 9, 2014, 18:05