बहू की मौत मामले में पूर्व कांग्रेस MLA शादी राम गिरफ्तार

बहू की मौत मामले में पूर्व कांग्रेस MLA शादी राम गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक और उसके परिवार के तीन सदस्यों को बहू की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कमलानगर क्षेत्र के पूर्व विधायक शादी राम की बहू 27 वर्षीय रेखा शनिवार को घर में पंखे से लटकी मिली थी। पिछले साल ही रेखा और पूर्व विधायक के बेटे सुधांशु की शादी हुई थी। रेखा के घर वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शादी राम, उनकी पत्नी धर्मवती, बेटे सुधांशु और बेटी मनीषा को गिरफ्तार किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 4, 2013, 11:10

comments powered by Disqus