Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:06
चंडीगढ़ : घने कोहरे ओर पारे मे हो रही लगातार गिरावट के कारण पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्षेत्र मे लगातार पड रही ठंड की वहज से दो व्यक्तियों के मारे जाने की खबर है। यहां पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार भारी कोहरे की वजह से दृश्यता मात्र 500 मीटर तक ही रह गयी है। घने कोहरे से क्षेत्र मे रेल, सडक एवं हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलम्ब से चल रही है एवं कुछ उडानों को रदद किया गया है। दृश्यता मे कमी की वजह से वाहन चलाने वाले लोगो को भारी कठिनाई का सामाना करना पड रहा हैं और यातायात सडक पर रेंगते हुए चल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर भागों मे न्यूनतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। भारी ठंड के चलते हरियाणा के अंबाला शहर के रेल्वे स्टेशन पर कल एक अधेड उम्र का एक व्यक्ति मृत पाया गया। एक अन्य अज्ञात महिला का शव अंबाला शहर से सटे एक तालाब के पास पाया गया । पुलिस के अनुसार दोनों की मौत ठंड के कारण हुई है।
पंजाब एवं हरियाणा के मैदानी इलाकों मे नारानौल मे पारा सामान्य स्तर से छह डिग्री नीचे 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के आदमपुर मे न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.00 डिग्री तथा हिसार मे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंडीगढ मे तापमान 5.2 और पटियाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भिवानी मे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घन्टों में क्षेत्र मे घना कोहरे छाये रहने के अनुमान के साथ रात्रि के तापमान में गिरावट की सम्भावना भी जतायी है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 4, 2014, 15:06