पूर्व राज्यपाल एसएमएच बर्नी का निधन

पूर्व राज्यपाल एसएमएच बर्नी का निधन

नई दिल्ली : पूर्व नौकरशाह एवं विभिन्न राज्यों में राज्यपाल के रूप में काम कर चुके सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित बर्नी का बीती रात निधन हो गया।

बर्नी ओड़िशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे जहां वह राज्य के मुख्य सचिव बने। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और कुछ पूर्वोत्तर के राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी काम किया। वह 1990 से लेकर 1995 तक जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे। बर्नी 1988 से 1992 तक चौथे और पांचवें अल्पसंख्यक आयोगों में सदस्य रहे और बाद में उसके अध्यक्ष भी बने। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 8, 2014, 11:35

comments powered by Disqus