Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 11:17
नई दिल्ली : शनिवार को अपने ससुराल में मृत पायी गयी 27 वर्षीय एक महिला के परिजनों ने आज यहां उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जी टी करनाल रोड पर प्रदर्शन किया और उसके ससुर पूर्व कांग्रेसी विधायक शादी राम तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की।
बताया जाता है कि रेखा ने कथित रूप से शनिवार को दोपहर बाद अपने ससुराल में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह दंत चिकित्सक थी और 11 महीने पहले सुधांशु (30) से उसकी शादी हुई थी जो वकील है। पूर्व विधायक तथा उनके परिवार के तीन सदस्यों को कल गिरफ्तार कर लिया गया था। रेखा के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या दहेज के लिए की गयी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 5, 2013, 11:16